मंडला, मार्च 22 -- मध्यप्रदेश के मंडला जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर जर्जर पुल से नीचे गिर गई जिस कारण गाड़ी पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात लगभग आठ बजे के करीब जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास हुई जब एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक पौड़ी गांव से भैसवाही गांव की ओर जा रहे थे। थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे ने बताया कि पुल से गुजरने के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल नीचे गिर गई। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। कुड़ापे ने बताया कि युवकों की पहचान रामतिला निवासी प्रमोद कुमार नरेती (24), बस्तरी निवासी संतलाल उइके (23) और कुटरई निवासी शिवम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.