मंडलायुक्त ने मंडलीय और डीएम ने स्व-गणना का किया शुभारंभ
आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मंडलीय जनगणना अधिकारी विवेक ने गुरुवार को अपने कार्यालय में स्वगणना पोर्टल पर जानकारी भरकर मंडलीय स्वगणना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा पहली बार आम नागरिकों को स्वयं अपने मोबाइल, लैपटॉप के माध्यम से जनगणना करने की सुविधा प्रदान की गई है। जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनेगी। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रविंद्र कुमार ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं का विवरण भरकर जनपदीय स्व-गणना अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं की गणना करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्वगणना पोर्टल पर विवरण भरकर अपनी स्व-गणना की। यह भी पढ़ें- देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.