आगरा, फरवरी 7 -- मंडलायुक्त अलीगढ़ संगीता सिंह ने शनिवार को तहसील सदर परिसर व कलेक्ट्रेट कासगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालयों, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, ईआरके व अन्य प्रभागों, नजारत आदि का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं व रिकॉर्ड को चेक किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, सुव्यवस्थित संचालन तथा कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने रिकॉर्ड प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, गति और विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप तथा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी मंडलायुक्त ने बसता सूची रजिस्टर का अवलोकन किया। समय दाखिल-खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.