प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को जनगणना 2027 के क्रम में 22 मई से शुरू हो रही आवास गणना की समीक्षा की। उन्होंने प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकानों की गणना से संबंधित किये जा रहे कार्यो पर बात की। अफसरों को निर्देश दिया कि सभी के प्रशिक्षण पूरे हो जाएं। जिससे किसी को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यह अति महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, जनगणना निदेशालय से आए उपनिदेशक अजय कुमार, सहायक निदेशक जेके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...