मंडलायुक्त ने की ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
रुद्रपुर, अगस्त 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मंडलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार को जिला सभागार में ग्रामोत्थान, रीप, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और वीबीजी राम जी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के साथ उनके उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग बेहतर करने तथा प्रभावी विपणन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में डीएम नितिन सिंह भदौरिया और सीडीओ दिवेश शाशनी ने बताया कि रीप परियोजना के तहत जिले में 37 सीएलएफ और 5,972 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे करीब 57 हजार परिवार जुड़े हैं। उत्पादों के संग्रह के लिए 32 कलेक्शन सेंटर स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 17 का कार्य पूरा हो चुका है। महिलाओं को ई-रिक्शा संचालन का प्रशिक्षण देकर 48 पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.