मथुरा, मई 31 -- मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप एवं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों, सांसद हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मुरारी अग्रवाल के साथ ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। अधिक मास में लाखों श्रद्धालु ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करते हैं। निरीक्षण में मंडलायुक्त ने गांव हथौड़ा के समीप यमुना एक्सप्रेस-वे किनारे लगाए सेवा शिविर का अवलोकन किया। यह शिविर मां चमेली देवी सेवा ट्रस्ट एवं भारतीय राजा नाहर सिंह मेमोरियल सोसायटी द्वारा बलदेव पब्लिक स्कूल के स्टाफ द्वारा संचालित किया जा रहा है। जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन, ठंडा पेयजल और विश्राम की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- मंडलायुक्त ने किया ब्रज परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण वहीं बलदेव में श्...