प्रयागराज, जनवरी 31 -- मंडलायुक्त व निर्वाचन आयोग की ओर से रोल आर्ब्जवर सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को एसआईआर के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में राजकीय काष्ठकला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण किया। केंद्र के बूथ संख्या 139 से 146 पर पहुंचीं अधिकारी ने नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस दिए जाने व उनकी सुनवाई किए जाने से सम्बंधित की जा रही कार्यवाही पर जानकारी ली। साथ ही अर्ह मतदाताओं को फार्म-6 दिए जाने और उसे तत्काल अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी का नाम, उम्र, लिंग आदि से संबंधित कोई त्रुटि है तो उसके संशोधन के लिए फार्म-8 घोषणा-पत्र सहित भरवाएं। यदि किसी मतदाता का फोटो, सूची में धुंधली, काली, साइज में छोटी या ज्यादा पुरानी है तो संबंधित मतदाता की नवीनतम फोटो अपडेट कराएं। इस दौरान अपर एसडीएम स...