मथुरा, अप्रैल 25 -- नमामि गंगे योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का शुक्रवार को मण्डल आयुक्त नगेन्द्र प्रताप ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि यह लगभग 13 एमएलडी क्षमता का एसटीपी है। वृंदावन नगर के 13 नालों में से 11 नाले पूर्व से टैप हैं। शेष 2 नाले चैतन्य बिहार (सुनरख) एवं कालीदह आईपीएस हेतु प्रस्तावित एसटीपी का निर्माण किया गया है। वर्तमान में परियोजना में 3 माह का ट्रायल प्रगति पर है। कार्यदायी फर्म द्वारा ही आगामी 15 वर्ष तक इस एसटीपी का अनुरक्षण व संचालन किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान पिलर/प्लिंथ में कई स्थानों पर हनी काम्बिंग पायी जाने पर मंडलायुक्त द्वारा सुधार करने के निर्देश दिए गये। यह भी पढ़ें- वरुणा कॉरिडोर में सीवर पाइप की बनावट पर उठे सवाल ट्रीटमेंट प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.