वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित एक समारोह में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालचंद चौबे, महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। मंडलायुक्त ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ न्यायिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सकारात्मक सहयोग प्रदान करेंगे।इस मौके पर अपर आयुक्त विवेक कुमार, उपायुक्त खाद्य ओमप्रकाश पटेल, सेंट्रल बार एसोसिएशन क...