मंडलायुक्त-डीएम ने छोड़ा एस्कार्ट, एक कार से किया भ्रमण
प्रयागराज, मई 13 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेट्रोल व डीजल बचाने की नसीहत के बाद जिले के प्रशासनिक अफसरों व कर्मचारियों ने भी सुविधाओं में कटौती कर दी है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा बुधवार को जब अपने कार्यालय पहुंचे तो एस्कार्ट नहीं था। दोनों अफसर के अर्दली व गनर उसी वाहन में थे। इस बीच विकास भवन के अफसरों ने भी तत्परता दिखाई। जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा और डीसी मनरेगा गुलाब चंद्र दोपहर भ्रमण को एक ही वाहन से निकले। इजरायल-अमेरिका व ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच गहराते तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों नागरिकों से अपील की थी कि वो पेट्रेल व डीजल की बचत करें। यह भी पढ़ें- पीएम-सीएम के आह्वान पर निजी गाड़ी की बजाय ई-रिक्शा से मुख्यालय पहुंचे विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.