मुरादाबाद, मई 12 -- संभागीय परिवहन विभाग की एक बैठक मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 22 मई को आयोजित की जाएगी। इस बारे में आरटीओ राजेश सिंह ने बताया कि बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में 15 मई तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार किया जाएगा। साथ ही बैठक में संभाग के सीएनजी, ऑटो रिक्शा के परमिट व आवेदन पत्रों पर विचार किया जाएगा। इनके अलावा अन्य विविध प्रकरण व प्रत्यावेदन आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...