शामली, अगस्त 10 -- श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सक्रिय हैं। सोमवार को सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने डीएम आलोक यादव व एसपी एनपी सिंह एवं अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बनत चौराहा स्थित कांवड़ सहायता केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सहायता केंद्र पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त और डीआईजी ने कांवड़ सहायता केंद्र पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस...