हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडलभर के जिलाधिकारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 15 मई तक हर हाल में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया जाए। सर्वे का कार्य समय से तथ्यों के साथ पूरा होने पर राज्य को इंसेंटिव मिलेगा। जिससे किसानों को बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।कमिश्नर रावत ने बताया कि किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने व बाजार मुहैया कराने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार से स्तर से डीसीएस कराया जा रहा है। पटवारी खेतों में पहुंचकर क्रॉप का डिजिटल सर्वे कर रहे हैं। इसमें जियो-फेंसिंग और सेटेलाइट इमेजरी के उपयोग से वास्तविक समय में खेतों में बोई गई फसलों का सटीक डेटा एकत्र किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक सर्वे को बदलकर डिजि...