सीवान, अक्टूबर 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मंडलकारा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कारा में बंदियों व कर्मियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से गांधीजी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रभात फेरी के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का प्रसारण किया गया। इस दौरान बंदियों के बीच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को साझा किया गया। इस अवसर पर मंडलकाराधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा, उपाधीक्षक दिनेश कुमार ठाकुर, मंडलकारा चिकित्सक, सहायक अधीक्षक सहित अन्य कारा कर्मी व बड़ी संख्या में बंदी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन ही मानवता के लिए बड़ा संदेश : डीए...