मधुबनी, अप्रैल 17 -- राम शरण साह मधुबनी। सदर एसडीएम चंदन कुमार झा के नेतृत्व में शुक्रवार अहले सुबह मंडल कारा में छापा पड़ा। करीब साढ़े चार बजे बंदी वार्ड में सो रहे थे तभी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन अमित कुमार एवं एसडीपीओ टू मनोज राम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। इससे कारा के अंदर एवं बाहर हड़कंप मच गया। अधिकारी मुख्य द्वार से अंदर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस कर्मियों के साथ करीब दो घंटे तक कैदी वार्ड के अंदर एवं बाहर सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जेल से बाहर लोगों की आवाजाही रोक दी गई। औचक निरीक्षण टीम मंडल कारा के कोना-कोना छान मारा। यह भी पढ़ें- जेल में 3 घंटे छापेमारी, कुछ भी नहीं हुआ बरामद अधिकारी बंदियों के कमरे, किचन व अस्पताल के अलावा शौचालय में भी तलाशी के लिए पहुंचे। कैदी वार्ड के बाहर बगीचा एवं खेत में...