साहिबगंज, मई 10 -- मंडरो। प्रखंड के सभी विद्यालयों की मासिक गुरु गोष्ठी सोमवार को प्लस टू वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने दी।उन्होंने बताया कि गोष्ठी में प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापको की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।बैठक के दौरान विद्यालयों में संचालित मध्यान भोजन योजना की समीक्षा की जाएगी तथा उससे संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।इसके अलावा मध्यान भोजन एसएमएस, प्रयास कार्यक्रम सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा होगी।गोष्ठी में विद्यालय संचालन,शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभागीय निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की जाएगी। यह भी पढ़ें- गोष्ठी में छात्र संख्या बढ़ाने का निर्देश बीपीओ ने सभी प...