गिरडीह, जनवरी 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के सीओ श्यामलाल मांझी एवं हीरोडीह थाना पुलिस के सहयोग से मंडरो चौक के पास शुक्रवार देर शाम तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। जिसमें मंडरो चौक के पास अवस्थित खरगडीहा-तिसरी रोड, घोरंजी-मंडरो-कोदंबरी मुख्य सड़क के पास जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण हटाने का मुहिम शुरू किया गया। इस संबंध में सीओ श्यामलाल मांझी ने बताया कि वरीय अधिकारियों व न्यायालय के निर्देश पर अंचल क्षेत्र के मंडरो चौक के पास अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया गया। जिसके तहत अधिकारियों व कर्मियों द्वारा जेसीबी मशीन से मुख्य सड़क पर अवस्थित झुग्गी झोपड़ी को हटाकर देर शाम तक यह अभियान चलाया गया। जिससे मुख्य चौराहे एवं सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मौके पर अंचल कर्मी समेत हीरोडीह थाना पुलिस के जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...