मंडरो फॉसिल्स पार्क बनेगा बटरफ्लाई जोन, पुष्पीय पौधों का रोपण
साहिबगंज, जून 2 -- मंडरो। मंडरो फॉसिल्स पार्क परिसर में बटरफ्लाई जोन विकसित किया जा रहा है। बटरफ्लाई को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पुष्पीय पौधों का रोपण किया जा रहा है। बटरफ्लाई जोन पर्यावरण संरक्षण व जैव विविधता संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह पहल मंडरो फॉसिल पार्क में प्रकृति पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगी। दरअसल, पुष्पीय पौधों के रोपण से तितलियों व अन्य परागणकर्ताओं के लिए अनुकूल आवास उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी। यह बटरफ्लाई जोन अपनी प्राकृतिक सुंदरता, रंग-बिरंगी तितलियों व आकर्षक हरित वातावरण के कारण आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। विश्व पर्यावरण सप्ताह पर स्वच्छता व पौधरोपण अभियान यह भी पढ़ें- होरहाप जंगल साफ कर दिया प्रकृति बचाने का सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.