साहिबगंज, अप्रैल 21 -- मंडरो।मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मोतीझील गांव में एक 50 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान संझली सोरेन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।आशंका जताई जा रही है कि रविवार रात में ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार दोपहर घटना की जानकारी तब हुई,जब मृतका का छोटा पुत्र प्रकाश मरांडी बांझी में लगे मेला देखकर घर लौटा।घर के बरामदे पर उसने अपनी मां को लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा पाया, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों सहित पुलिस को सूचना दी।बताया जाता है कि मृतका के चार पुत्र हैं,जिनमें से तीन बाहर रहकर काम करते हैं।घटना की सूचना मिलते ह...