मंडरो: पहाड़ की तलहटी से अधेड़ का शव बरामद, जांच
साहिबगंज, मई 24 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बसाहा गांव से कुछ दूरी पर पहाड़ की तलहटी से एक अधेड़ व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सरकंडा घटवार टोला निवासी मरांग मरांडी (50) के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने भीषण गर्मी या बीमारी से मौत होने का अंदेशा जारी किया है। घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस जांच मौके पर पहुंचे थाना के एएसआई पवन कुमार एवं विल्सन हांसदा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी तन्नी चौड़े ने बताया कि मरांग मरांडी बीते शनिवार को बसाहा गांव स्थित अपने संबंधी के घर भोज खाने गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.