गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में फिर से बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक (संचारी रोग) ने सीएमओ को पत्र लिखकर पूरी तैयारी रखने को कहा है। अस्पतालों में पीपीई किट, एन-95 मास्क और सैंपल एकत्र करने वाले मीडियम ट्रांसपोर्ट वायल उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक हफ्ते के अंदर तैयारी का ब्योरा मांगा गया है। पिछले साल बर्ड फ्लू ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना जैसे राज्यों में जमकर तबाही मचाई थी। गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में भी यह बीमारी फैल गई थी और वन्य जीवों की मौत हो गई थी। इस साल भी छत्तीसगढ़ के रायपुर व बिलासपुर, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार और नेपाल में भी बर्ड फ्लू के केस रिपोर्ट हुए हैं।शासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.