पिथौरागढ़, मार्च 12 -- पिथौरागढ़। नगर के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल मंडप के छात्र-छात्राओं ने रंगमंच व व्यक्तित्व विकास के बारे में जाना। गुरुवार को शिक्षक भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि विद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रंगमंच के विभिन्न विधाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र पांडेय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को नया कुछ सीखने को मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...