पिथौरागढ़, दिसम्बर 12 -- पिथौरागढ़। नगर के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल मंडप के दो बच्चों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष गीता देवी ने बताया कि मोहित कुमार और माहिन छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित हुए हैं। शिक्षक भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रतिवर्ष ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर योजना का लाभ उठा रहे हैं। प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र पांडेय, संगीता भैसोड़ा, रमेश चंद्र जोशी, राकेश पुरी, शैलेजा भट्ट, त्रिभुवन सिंह आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...