मंडप सजा, मंगल गीत और मंत्रोच्चार के बीच कुआं और बाग की शादी
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- जिले के फूलबेहड़ ब्लाक के कांशीरामपुरवा में मंगलवार को एक अनोखी शादी हुई। मंडप सजाया गया, मंगल गीत गाए गए, मंत्रोच्चार हुआ। पूरा गांव इस अनोखी शादी का गवाह बना। खास बात यह रही कि इस शादी में न तो दूल्हा था न और न ही दूल्हन। गांव वालों ने कुआं और बाग की शादी धूमधाम से कराई। इस सदी के माध्यम से सूख रहे जलस्रोतों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। गायत्री परिवार ने फूलबेहड़ ब्लॉक के काशीरामपुरवा गांव में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ कुआं और बाग का विवाह संस्कार कराया। घटते-सूखते जा रहे जल स्रोतों और निरंतर कटती जा रही बागों के संरक्षण-संवर्धन के साथ प्रकृति प्रेम का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- शिव विवाह श्रद्धा-विश्वास के मिलन का संदेश कार्यक्रम में क्षेत्र के परिजनों ने भारी संख्या में भाग लिया। गायत्री परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.