फतेहपुर, अप्रैल 26 -- हुसैनगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में रविवार रात शाम शादी की खुशियां के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। मंडप के नीचे तेल पूजन की रस्मो के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से दुल्हन के माता पिता सहित चार लोग गंभीर झुलस गए। चारों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।गांव निवासी रामफल दिवाकर की बेटी लक्ष्मी की शादी 28 अप्रैल को होनी है। रविवार को घर में मंडप के नीचे तेल पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। बगल में खाना बन रहा था। सिलेंडर से गैस लीकेज हो रही थी। गैस सिलेंडर से अचानक आग भड़क उठी, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। यह भी पढ़ें- दक्षिणी धरमपुर में शादी समारोह में गैस रिसाव से आधा दर्जन लोग झुलसे चीख पुकार सुन सभी बाहर की ओर भागे। इस दौरान दुल्हन के पिता 60 वर्षीय राम फल, 55 वर्षीय मां गंगा देवी, पर...