मेरठ, दिसम्बर 1 -- खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनौटा के पास विवाह मंडप के बाहर सड़क किनारे एक किशोर को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा और उसी दौरान मेरठ की ओर से आए एक ऑटो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और परिजन उसे मेरठ के एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरशद उम्र करीब 16 वर्ष पुत्र शमशाद निवासी मेरठ अपने नाना कस्बा निवासी हाफिज अब्दुल हक़ के यहां वलीमा कार्यक्रम के लिए धनौटा स्थित विवाह मंडप आया था। रविवार देर शाम वह खरखौदा जाने के लिए मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर मंडप के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मेरठ की ओर से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। उसी समय पीछे से आए एक ऑटो की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.