हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि । मंडई वार्ड-01 के निवासियों की लंबे समय से उठाई जा रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। कच्ची सड़क के पीसीसी ढलाई कार्य की शुरुआत मंगलवार को नगर निगम की टीम ने कर दी। भाजपा ने अनुपम सिन्हा ने बताया कि उनके लगातार प्रयासों के बाद बरसात से पहले ही इस सड़क का टेंडर हो गया था, लेकिन कार्य प्रारम्भ नहीं हो पा रहा था। अनुपम सिंह की पहल पर निगम ने प्रक्रिया को तेज किया और बुधवार को पीसीसी ढलाई का कार्य शुरू हो गया। इसके शुरू होने से मोहल्ले में खुशी का माहौल है। नगर सेवक ने इसके लिए विधायक प्रदीप प्रसाद, नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद, जेई आतिश आनंद और नगर निगम की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी मोहल्ले के विकास कार्यों में ...