बांदा, मार्च 16 -- बबेरू संवाददाता। नौ महीने से ग्राम पंचायत मंठा में ग्रामीणों को मनरेगा में काम नहीं मिला रहा है। ग्रामीणों के सामने रोजी रोटी का संकट मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने खंड विकास कार्यालय में प्रदर्शन कर काम की मांग की है। ग्राम पंचायत मंठा के ग्रामीणों ने चंद्रभान के नेतृत्व में पूरन, सरोज, चुनकी, राजकुमारी, कलावती राजाराम ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर मनरेगा में काम की मांग की है। कहा कि गांव में मनरेगा में काम न मिलने से रोजी रोटी का संकट मंडराया रहा है। प्रदर्शनकारी चंद्रभान ने बताया कि जून 2025 से गांव मनरेगा में काम नहीं दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायतमित्र मिलकर फाइलों में फर्जीबाड़ा कर रहे हैं। सचिव सत्येंद्र सिंह यादव ने बताया की सर्वर न होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.