बेगुसराय, अगस्त 16 -- मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल थाना क्षेत्र में पंचायत-01 स्थित कमला मध्य विद्यालय के पीछे मैदान में रविवार की अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त युवक की बाईं आंख एवं कान के समीप गहरे जख्म के निशान थे। किसी भारी कठोर चीज से मारकर उसके सिर को चूर दिया गया था। शव पूरी तरह नि:र्वस्त्र पड़ा हुआ था। घटनास्थल पर दो-तीन स्थानों पर काफी मात्रा में खून गिरा हुआ था। मृतक के वस्त्र पास के मकई खेत में पड़े मिले। मृतक की पहचान मंझौल पंचायत 01 खोइर टोला निवासी उमा पासवान के 22 वर्षीय पुत्र प्रणय कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में बदमाशों ने युवक का आँख निकाल कर निवस्त्र शव को फेंका, बेरहम तरीके से हत्या से हत्याघटना की जानकारी सूचना मिलते ही मंझौल थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने...