बेगुसराय, मार्च 15 -- मंझौल। स्थानीय बस स्टैंड में बना प्याऊ निर्माण के कुछ दिन बाद से ही खराब पड़ा हुआ है। बीच में इसे चालू करने का प्रयास किया गया था लेकिन पुनः यह खराब हो गया। 15वीं वित्त आयोग योजना अंतर्गत पंचायत समिति अंश प्रखंड चेरियाबरियारपुर योजना से 5 लाख 46 हजार 818 रुपए की लागत से इस प्याऊ का निर्माण वित्तीय वर्ष 2024 में हुआ था। अभी संपूर्ण बस स्टैंड में एकमात्र चापाकल ही चालू है। गर्मी शुरू हो गई है। यात्रियों को पेयजल खरीद कर पीना पड़ता है। बेगूसराय, रोसड़ा,बखरी, हसनपुर,नावकोठी पटना एवं दिल्ली समेत विभिन्न रूटों के सैकड़ों यात्री बस स्टैंड होकर प्रतिदिन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस प्याऊ को यथाशीघ्र चालू करवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...