बेगुसराय, मार्च 17 -- मंझौल। मंझौल थाना में 17 मार्च को ईद एवं रामनवमी का पर्व शांतिपूर्वक बनाने के लिए एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में अपस्थित लोगों से आवश्यक सुझाव लिया गया और सुझाव पर अमल करने की बात डीएसपी नवीन कुमार के द्वारा कही गई। साथ ही एसडीपीओ कहा कि शराब कारोबारी एवं पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार के अवैध कारोबारी को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। वहीं थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने संपूर्ण थाना क्षेत्र में रमजान महीने का पवित्र पर्व ईद एवं सनातनियों का विशेष महत्व रखने वाला पर्व रामनवमी दोनों पर्व शांति, सुरक्षा एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न करने की अपील की। मौके पर मंझौल पंचायत चार के मुखिया राजेश कुमार ने भी आपसी भाईचारे के साथ दोनों ही पर्व को मनाने का आह्वान किया। सरपंच प्र...