बेगुसराय, मार्च 30 -- मंझौल, एक संवाददाता। राजकीयकृत दीनानाथ परमेश्वरी पीएम श्री बालिका 2 विद्यालय, मंझौल की छात्रा गुड़िया कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 471 अंक प्राप्त कर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुड़िया के पिता मंझौल पंचायत दो निवासी कृष्ण कुमार किसान हैं तथा 12 वीं पास हैं। माँ गुंजन देवी गृहिणी हैं तथा वे 10 वीं पास हैं। उसने बताया कि उसके प्रेरणाश्रोत पापा,माँ तथा एबीवीपी के कार्यकर्ता भाई-बहन हैं। उसने बताया कि विद्यालय के शिक्षकगण द्वारा मैट्रिक परीक्षा की बेहतर तैयारी करायी गई। आगे वह चिकित्सक बन समाज की सेवा करना चाहती है। एबीवीपी शिक्षक कार्यकर्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू, कन्हैया कुमार, श्वेतनिशा शांडिल्य, जिला प्रमुख रविराज सिंह, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार, नगरमंत्री प्रियांशु कुमार, जिला सहस...