नोएडा, जून 15 -- दनकौर, ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। मंझावली पुल से आगे अधूरी सड़क सेहरियाणा के मैनेजर के लिए जानलेवा बन गई। रविवार की रात मैनेजर की बाइक गड्ढे में जा गिरी। हादसे में मैनेजर की मौत हो गई। दनकौर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हरियाणा फरीदाबाद एनआईटी वन में 45 वर्षीय अतुल कुमार जोशी परिवार के साथ रहते थे। वह फरीदाबाद में एक आई केयर अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। दनकौर कोतवाली पुलिस के मुताबिक मैनेजर रविवार को तिगांव में स्विमिंग पूल में नहाने के लिए आए थे। इसके बाद रात को वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वह रास्ता भटक गए और फरीदाबाद की तरफ जाने के बजाय दनकौर की तरफ मुड़ गए। मंझावली पुल पार करने के बाद उनकी बाइक सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी। वह रातभर गड्ढे में पड़े रहे। पुलिस क...