चाईबासा, दिसम्बर 11 -- चाईबासा, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मंझारी थाना अन्तर्गत ग्राम कुन्दरुगुटु के एक किराना दुकान में मिलावटी अंग्रेजी शराब ब्रिकी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीन लोगों को भारी मात्रा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कुंनदरा तांती, यदुनाथ लागुरी और हरिश चन्द्र लागुरी शामिल है। यह जानकारी एसडीपीओ वहामन टूटी ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष छापामारी दल का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा के नेतृत्व में की गई। कुन्दरुगुटु के कुन्दरा तांती के राशन दुकान पर छापेमारी कर मिलावटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर यदुनाथ लागुरी उर्फ अरुण, हरिश चन्द्र लागुरी के घर भी छापेमारी कर मिलावटी अं...