चाईबासा, मार्च 24 -- चाईबासा। चलती ट्रैक्टर से गिरने से मंझारी थाना अंतर्गत भरभरिया गांव निवासी 37 वर्षीय सुना पिंगुवा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम में सुना पिंगुवा अपने दोस्तों के साथ जंगल पता लाने के लिए जा रहा था ।रास्ते में छोटा रूंजू गांव के पास अचानक वह चलती ट्रैक्टर से गिर गया। ट्रैक्टर के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाती ही मंझारी पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लायी। परिजनों ने बताया कि मृतक जंगल से पता लाने के लिए ट्रैक्टर में जा रहा था। इसी ट्रैक्टर से दौरान गिर जाने और ट्रैक्टर की चपेट करने से उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...