चाईबासा, जून 1 -- चाईबासा,संवाददाता। मंझारी के तांतनगर ओपी क्षेत्र के खेड़ियाटांगर गांव में शनिवार रात पिता ने मासूम बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना रात आठ बजे की बताई जा रही है। बेटी सोनिया पूर्ति(6 साल) की हत्या के बाद आरोपी लाल सिंह पूर्ति ने अपनी पत्नी पर भी हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए टांगर पोखरिया के मुखिया मंगल सिंह पूर्ति ने बताया कि लालसिंह पूर्ति पिछले तीन-चार दिनों से बीमार चल रहा था। शनिवार रात अचानक उसने डंडा उठाकर अपनी सो रही बेटी सोनिया पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर भी हमला किया और आसपास के लोगों को भी मारने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे काबू में किया और पेड़ से बांध दिया। घायल बच्ची को तत्काल सदर अ...