मंझारी प्रखंड के मेरोमहोनर में हुआ विगत 8 माह से राशन नहीं वितरण किए जाने के विरुद्ध बैठक
चाईबासा, मई 11 -- चाईबासा। मंझारी प्रखंड के मेरोमहोनर गांव के टोला जोजोसाईं के राशन डीलर रमेश्वर बिरुवा के द्वारा राशन कार्ड धारकों को विगत 8 माह से राशन नहीं वितरण किए जाने के विरुद्ध बैठक हुई। बैठक गीतिलपी गांव के सुसुन अखड़ा में जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल की अध्यक्षता में बैठक की गई।
बैठक में ग्रामीणों की चिंताएँ बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर रमेश्वर बिरुवा के द्वारा विगत 8 माह से राशन के वितरण नहीं किए जाने से परिवार में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। माधव चंद्र कुंकल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार जैसे जिम्मेदार पद में बैठे व्यक्ति को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करने की आवश्यकता है परंतु विभागीय निष्क्रियता के कारण बहुत से राशन डीलर मनमर्जी तरीके से काम कर रहे है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.