चाईबासा, नवम्बर 20 -- चाईबासा। घरेलू विवाद में मंझारी थाना अंतर्गत पीलका गांव निवासी 41 वर्षीय सोलमा सोरेन ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार को किसी बात को लेकर सोलमा का परिजनों के साथ विवाद हो गया था। वह गुस्से में आकर अपने बगल में खाली पड़े मकान में गई और घर के घारण में साड़ी से फांसी का फंदा बांध कर झूल गई। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। जब परिजनों को घटना की सूचना मिली तो उसे फांसी का फंदा से उतारा गया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद में गुस्से से फांसी लगा ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.