रामगढ़, जून 24 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। मंझला चुंबा में आयोजित रामचरित मानस यज्ञ सह श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा पांच दिवसीय यज्ञ बुधवार को हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा के साथ संपन्न हो गया। इसके पहले श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर हनुमान जी की आराधना कर घर परिवार, गांव और जवार की सुख समृद्धि की कामना किया।

पंडितों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा पंडित कुंजबिहारी शुक्ल के नेतृत्व में आचार्य पंकज मिश्रा, मुकेश भारद्वाज, अश्विनी शुक्ला, सुमित दुबे, शास्त्री सुधांशु त्रिवेदी आदि सहयोगी पंडितों ने हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा कराया तथा यज्ञवेदी में हवन कराया। इसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें रात तक प्रसाद प्राप्त करने के लिए लोगों की भीड़ आती रही।

यज्ञ समिति और यजमान पांच दिवसीय यज्ञ को सफल बनाने में यजमान दिलीप सिंह, किरण ...