रामगढ़, जून 20 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। मंझला चुंबा में शनिवार को गाजे बाजे के साथ रामचरित मानस यज्ञ सह श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा में शामिल सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु स्थानीय तेतरिया टोला शिव मंदिर के पास से कलश में जल भरकर वापस यज्ञशाला पहुंचे। जहां यज्ञाचार्य पंडित कुंजबिहारी शुक्ल के नेतृत्व में आचार्य पंकज मिश्रा, मुकेश भारद्वाज, अश्विनी शुक्ला, सुमित दुबे, अमन पाठक, रवी मिश्रा, शास्त्री सुधांशु त्रिवेदी, कृष्णा तिवारी, दीपक पाठक राम लखन, प्रदीप, मनोज, कन्हैया आदि ने मंत्रोच्चार कर कलश स्थापना कराया। इसके बाद पंचाग पूजा, मंडप प्रवेश, जलअधिवास आरती कराया। जबकि यज्ञ में बतौर यजमान दिलीप सिंह, किरण सिंह, राम रूद्र सिंह, सीता देवी, मटुकधारी सिंह, सरोजनी देवी, वीरेंद्र सिंह, ...