गिरडीह, जनवरी 26 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के मंझलाडीह में न्यू झारखण्ड क्लब नवयुवक संघ के द्वारा धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाई गई। समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि पिछले 2003 से गांव में सरस्वती पूजा मनायी जा रही है। पूजा में समिति के सदस्यों द्वारा भव्य एवं आकर्षक पंडाल बनाया जाता जो क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता है। इसके अलावा क्षेत्र में घटित घटना दुर्घटना में समिति के कोष से पीड़ित परिवार को मदद की जाती है। समिति के कुछ सदस्य अपना व्यवसाय करते हैं तो कुछ शहरों में मजदूरी का काम करते हैं। बावजूद किसी के दुख दर्द में आर्थिक मदद के साथ हमेशा उनके साथ खड़ा रहते हैं। समिति के रजत जयंती अवसर पर इस बार के सरस्वती पूजा में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण में राजू हलचल और कुमकुम बिहारी के द्वारा एक से बढ़कर एक ...