फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 20 -- रूट डायवर्जन रेलवे यहां यूनिमेट मशीन के जरिए ट्रैक पैकिंग का कार्य करेगाकार, ऑटो और बाइक रामनगर रोड फाटक की ओर से निकलेंगीकायमगंज, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के फतेहगढ़-फर्रुखाबाद रेलखंड पर स्थित शमशाबाद स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के रखरखाव का काम शुरू होने जा रहा है। इसके चलते शमशाबाद स्टेशन के पूर्व में स्थित मंझना समपार फाटक संख्या-168 सी पर 20 और 21 अप्रैल की रात को सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा। रेलवे यहां यूनिमेट मशीन के जरिए ट्रैक पैकिंग का कार्य करेगा।सीसेई (रेलपथ) जहीर अहमद खान ने बताया कि मरम्मत का कार्य 20/21 अप्रैल और 21/22 अप्रैल की रात को किया जाएगा। कार्य का समय रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान रेलवे फाटक से किसी भी प्रकार के वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं ह...