कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। सदर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता व एसडीएम, सीओ मंझनपुर की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान तहसील क्षेत्र के 16 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं की शिकायत किया। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण करते हुए बाकी के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर एसडीएम एसपी वर्मा समेत पुलिस व प्रशासन के सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.