कौशाम्बी, जून 22 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदरी पुल के समीप गंगा में रविवार शाम मिला शव मंझनपुर के सुनील सोनी का था। पुलिस ने महज सात घंटे के भीतर उसकी शिनाख्त कर ली। पुलिस की सक्रियता और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से शव की पहचान संभव हो सकी। वह घायल अवस्था में कड़ा तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच कराई जा रही है। लेहदरी पुल के नीचे प्रतापगढ़ से कौशाम्बी होते हुए प्रयागराज की ओर बह रही गंगा के मध्य हिस्से में रविवार की शाम एक पुरुष का शव पड़ा मिला था। इसकी जानकारी बेल्हा की मानिकपुर पुलिस को भी हुई थी, लेकिन वहां की पुलिस ने सीमा का हवाला देते हुए कड़ा धाम थाना प्रभारी विनीत सिंह की तरह मामला टरका दिया। यह भी पढ़ें- गंगा में उतराया मिला युवक का शव, अटका सीमा विवाद इंस्पेक्टर विनीत ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। साथ ही सो...