भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मंजूषा महोत्सव के दूसरे दिन सैंडिस कंपाउंड स्थित मुक्ताकाश मंच पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अंगिका में काव्य पाठ किया। कवियों में भागलपुर के प्रेमचंद पांडेय, सुल्तानगंज के सुधीर कुमार प्रोग्रामर, मुंगेर के मंजीत सिंह किनवार और खगड़िया के विकास सोलंकी ने काफी देर तक तालियां बटोरीं। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि बुधवार को कार्यक्रम का समापन होगा। समापन दिवस पर मंजूषा फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। यह पहली बार होगा कि मंजूषा पेंटिंग वाले परिधानों में फैशन शो का प्रदर्शन किया जाएगा। मंजूषा कला की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कई मंजूषा कलाकारों को पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.