भागलपुर, अप्रैल 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अंग प्रदेश की धरोहर मंजूषा कला व मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित को राष्ट्रपति से सम्मान मिलने पर शनिवार को विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने सराहा। वहीं मंजूषा गुरु को शहर में विभिन्न जगह आमंत्रित कर बधाई देकर सम्मानित किया। स्वर्गीय चक्रवर्ती देवी और स्वर्गीय निर्मला देवी को नमन करते हुए मनोज पंडित ने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों के द्वारा शुरू किया गया कार्य सफल हुआ।मंजूषा गुरु का स्वागत करने वालों में सूर्या जनमानस विकास समिति के सचिव केशव रंजन, सृष्टि जनकल्याण संस्थान जगदीशपुर हाट, शीतला स्थान चौक में पूर्व सैनिक संगठन, मोहद्दीनगर में परिवार के सदस्य, तिलकामांझी में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, हिंद युवा शक्ति के प्रवीण प्रकाश तिवारी, बरारी में मां श्यामा काली पूजा सेवा समिति, गंगा घाट...