बोकारो, अप्रैल 3 -- कसमार प्रखंड के मंजूरा गांव में श्रीहरि मंदिर शुद्धीकरण एवं प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम शुक्रवार को हवन पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस दौरान कसमार व जरीडीह प्रखंड के कई गांवों से आए श्रध्दालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा व हवन में शामिल होकर परिवार व समाज की मंगल कामना की। यज्ञाचार्य मंतोष मिश्रा, आदित्य मिश्रा व गुड्डू पांडेय ने मुख्य यजमान विधान चन्द्र झा समेत कई यजमानों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर दी। साथ ही भंडारा का आयोजन कर महाप्रसाद वितरण किया गया। महायज्ञ समाप्ति के बाद स्थापित मिट्टी से बने देवी देवताओं की प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकालकर निकट के महतो तालाब में विसर्जन किया गया। मौके पर महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सुमित्रानंदन महतो, सचिव सुभाष झा, कोषाध्यक्ष विमल जायसवाल, संरक्षक प्रदी...