मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरानी बाजार के मंजीत कुमार को अखिल भारतीय सर्राफा संघ का महामंत्री मनोनित किया गया है। सोमवार को संघ के अध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद की अध्यक्षता में साहू रोड स्थित एक विवाह भवन में बैठक हुई। अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में संघ के सदस्यो के द्वारा लिखित रूप से प्राप्त बहुमत के आधार पर मंजीत कुमार को महामंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में संघ के संरक्षक कौशल किशोर गुप्ता, प्रेम कुमार सोनी, पूर्व वार्ड पार्षद राजकुमार राजू, सुजीत चौधरी, कृष्णमोहन, दीपक कुमार, नवीन कुमार, आशीष रंजन, कुमार प्रीतम, नीलमणि गुप्ता, पारसनाथ प्रसाद, धर्मनाथ शाह, चंदन कुमार व कार्यालय सहायक अभय कुमार मौजद थे। कार्यालय सहायक ने बताया कि बीते दिनो महामंत्री विश्वजीत कुमार का आकस्मिक निधन हो गया, जिसके कारण यह पद रिक्त ...