कटिहार, मार्च 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार और सीमांचल क्षेत्र के आम बगीचों में इन दिनों मंजर की बहार छाई हुई है। आम के पेड़ों पर आए घने और स्वस्थ मंजर को देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बगीचों में हरियाली के बीच लटकते मंजर किसानों के लिए इस साल अच्छी पैदावार की उम्मीद जगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पेड़ों पर मंजर अधिक और बेहतर दिखाई दे रहे हैं। किसानों के मुताबिक यदि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहा और आंधी-तूफान या ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाएं नहीं आईं, तो इस वर्ष आम का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। कई किसानों का कहना है कि अधिक मंजर का मतलब बेहतर फलन की संभावना होती है, हालांकि इस दौरान मौसम का संतुलित रहना भी उतना ही जरूरी है। किसानों ने बताया कि अक्सर जब आम के पेड़ों में अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.