अल्मोड़ा, जून 19 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के दीक्षांत समारोह में मंच की बजाय एक किनारे में पदक देने पर टॉपरों ने नाराजगी जताई। सम्मान करने की बजाय दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। नाराजगी की सूचना पर कुलपति और कुलसचिव के मौके पर पहुंचे और सम्मान के साथ पदक वितरित किए। तब जाकर टॉपर माने। गुरुवार को हुए एसएसजे विवि के दीक्षांत समारोह में कुल 169 टॉपरों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाना था। राज्यपाल की ओर से 15 छात्र-छात्राओं को खुद मेडल प्रदान किए गए। वहीं, अन्य छात्रों को कुलपति व कुलसचिव की ओर से मेडलों का वितरण किया जाना था। यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 29 जून को यह भी पढ़ें- पूनम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया यह भी पढ़ें- दीक्षांत समारोह में केआईटीएम के पांच विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक

हिंदी हिन्दुस्...